फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शॉर्ट-सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डावला गांव में रविवार रात को एक कपड़ों व जूतों की दुकान में आग लग गई। शॉट-सर्किट के कारण लगी आग में दुकान का सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक रवींद्र ने रात 9 बजकर 17 मिनट पर फोन कर फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम रवाना हो गई। जब टीम वहां पहुंची तो ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक रवींद्र ने बताया कि दुकान में रखा कपड़ा जल गया, जिससे 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें