फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो मंजिला स्कूल भवन में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। शिक्षा विभाग के माध्यम से खंड साल्हावास के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडाहेडा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनवाए जा रहे स्कूल भवन में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन भवन में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री की शिकायत एसडीओ से भी की है। शिकायत मिलने पर एसडीओ विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर सीमेंट, चौखट व क्रशर बदलवाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

पार्षद संजय मुंडाहेडा, सरपंच सतबीर सिंह, पूर्व पटवारी रणवीर, पप्पू बुचिया, जोनी पंच, राजू मिस्त्री आदि ने बताया कि 2 करोड़ 46 लाख में राजकीय विद्यालय के दो मंजिला भवन का निर्माण जारी है। इसमें घटिया स्तर की सीमेंट, क्रशर, चौखट प्रयोग में लाए जा रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग के एसडीओ विकास शर्मा ने बताया कि ग्रामीण द्वारा जो घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया जा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं। अतिरिक्त भवन निर्माण सामग्री यहां पड़ी है, उसे देखकर ग्रामीणों को लग रहा है कि घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। इसे हटाकर नई भवन निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। किसी भी प्रकार की कोताही काम में नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें