फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वजातीय कादयान खाप, ब्राह्मण समाज आदि संस्थाओं ने किया सम्मान646वीं रैंक पाई, कुनाल सम्मानित

विज्ञापन
01jjrp18- बेरी में आयोजित कार्यक्रम में यूपीएससी में चयनित कुनाल का सम्मान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बेरी। हाल ही में यूपीएससी की परीक्षा में 646 वीं रैंक प्राप्त करने वाले कुनाल का बेरी की ब्राह्मण धर्मशाला में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुनाल ने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ कुनाल को बेरी माता मंदिर से ब्राह्मण धर्मशाला तक लाया गया और बीच रास्ते में जगह-जगह कुनाल का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
ब्राह्मण धर्मशाला में पंडित दुर्गा प्रसाद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वजातीय कादयान खाप के प्रधान व नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि कुनाल की सफलता से युवाओं को प्ररेणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

यूपीएससी चयनित कुनाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जो ग्राम वासियों ने सम्मान दिया है, उसे कभी जिंदगी भर नही भूला पाऊंगा।
सम्मान समारोह में भारत विकास परिषद, भगवती शाखा बेरी के अध्यक्ष राजीव मित्तल, परशुराम सेवा समिति बेरी, सर्वजातीय कादयान खाप, ब्राह्मण समाज आदि संस्थाओं ने कुनाल को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजीव मित्तल, पीतांबर शर्मा, संजीव कौशिक, राजीव भारद्वाज, अनूप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेश कादयान, राजू, आशु शर्मा, यादराम बाकरा, कैप्टन शेरसिंह, पवन अग्रवाल, दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें