फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब नहीं मिलने पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रूपाणा बिश्नोइया में शनिवार रात को चार लोगों ने एक व्यक्ति को जबरन घर से उठाया और बस अड्डे के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल का आरोप है कि उक्त हमलावरों ने उसकी पत्नी पर पिस्तौल से फायर किया लेकिन गोली सिर के ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन


गांव रूपाणा बिशभनोइया निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। शनिवार रात को उसके गांव के ही चार लोग गाड़ी लेकर उके घर आए और शराब मांगने लगे।
विज्ञापन


कृष्णा ने उक्त लोगों घर से भगा दिया। करीब 11 बजे करीब आधा दर्जन लोग घर में घुस आए और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया।

उसकी पत्नी सुनीता ने बीच-बचाव करने प्रयास किया  तो एक व्यक्ति ने उस पर फायर कर दिया। गोली सुनीता के सिर के ऊपर से निकल गई।

हमलावर कृष्ण को बस अड्डे के पास ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना चौपटा प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि सारा मामला रुपयों के लेन देन का है।

जिन्होंने कृष्ण कुमार से मारपीट की उक्त आरोपियों ने उससे 18 हजार रुपये लेने है। रुपये नहीं मिलने पर वे कृष्ण को घर से उठाकर ले गए और उससे मारपीट की।

जहां तक गोली चलने की बात है तो अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली चली भी है या नहीं। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल ने अपने बयान में यही कहा है कि आरोपी शराब मांगने उसके घर आए थे। कृष्ण ने कहा कि वह शराब बेचने का काम नहीं करता। इसके बाद आरोपी उसे उठाकर ले गए।

जांच के दौरान जो बात सामने आएगी उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें