13jjrp23- कुवैत के लिए रवाना होते टीम। स्रोत-कोच
साल्हावास। गांव साल्हावास निवासी अजय डबास एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 का कोच नियुक्त किए गए। कुवैत में 15 से 30 जनवरी तक सीनियर एशियन पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 होगी जिसके लिए उन्हें भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
कोच अजय डबास ने बताया कि टीम कुवैत के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने वर्ष 2022 से 2026 तक लगातार भारतीय हैंडबॉल टीम के साथ ओलंपिक क्वालिफायर, सीनियर एशियन चैंपियनशिप एवं यूथ एशियन चैंपियनशिप में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
सर्विसेज हैंडबॉल टीम के भी मुख्य कोच
अजय डबास सर्विसेज हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच भी हैं जिनके मार्गदर्शन में टीम ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, वे भारतीय वायुसेना हैंडबॉल टीम के कोच भी हैं जिसने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्हें हैंडबॉल प्रीमियर लीग 2026 के लिए नागपुर टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित लीग फरवरी 2026 में नागपुर में आयोजित की जाएगी।