फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसलों का बीमा 15 तक करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत झज्जर जिले में वर्तमान खरीफ सीजन की फसलों का बीमा 15 जुलाई तक करवाया जा सकता है। खरीफ सीजन की फसल धान, कपास, बाजरा व मक्का के लिए बीमित राशि के लिए किसानों को प्रीमियम का महज दो प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा शेष प्रीमियम राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। उप कृषि निदेशक इंद्र सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि धान के लिए बीमित राशि 31484.57 रुपये प्रति एकड़, कपास के लिए 30998.95 रुपये, मक्का के लिए 15499.47 रुपये तथा बाजरा के लिए 14973.38 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। बीमा के लिए किसानों को धान के लिए 629.69 रुपये, बाजरा के लिए 299.47 रुपये, कपास के लिए 619.98 तथा मक्का के लिए 309.99 रुपये प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

सीएससी से करवा सकते हैं बीमा
उन्होंने बताया कि किसान फसल का बीमा अपने नजदीकी सीएससी से करा सकते हैं। सीएससी पर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रीमियम के अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने बैंक या सोसाइटी के माध्यम से फसल ऋण ले रखा है उनका प्रीमियम बैंक या सोसाइटी में दर्ज फसल ब्योरे के अनुसार काटा जाएगा। अगर किसान ने ब्योरे से अतिरिक्त अन्य फसल बो रखी है तो वह उसकी तुरंत बैंक को दे ताकि सही फसल का प्रीमियम लिया जा सके। वहीं गैर ऋणी किसान बीमा कराने के लिए बैंक शाखा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि या सीएससी सेंटर पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें