पत्रकारों को संबोधित करती विधायक गीता भुक्कल।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। कृषि कानूनों को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि पूरा विपक्ष, आमजन व किसान कृषि कानूनों को विरोध लेकर जता रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे अनसुना कर दिया। पंजाब में तो सभी विपक्षी पार्टियों और सरकार ने इन कानूनों को लागू करने से इनकार करते हुए प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। हरियाणा में भी दो बार राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं। जबकि विधानसभा अध्यक्ष को भी विधानसभा का विशेष स्तर बुलाकर कृषि कानूनों को लागू करने की मांगी की गई है। वे शनिवार को अपने निवास स्थल पर पत्रकारों से बात कर रही थी।
भुक्कल ने कहा कि जिस प्रकार विरोध के बीच सरकार ने कानून पास करवाए हैं उससे साफ झलकता है भाजपा की ऐसी स्थिति है जैसे भैंस के सामने बीन बजाना। इन कानूनों से किसी का फायदा होने वाला नहीं है। किसान, मजदूर और आढ़ती को बर्बाद करने वाला और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले कानून पास करवा दिए हैं। जिसका जनता, किसान और विपक्ष विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार हैं। वहां पर इस कानून को लागू नहीं किया जा रहा है। इस मौके पूर्व एसीपी राजबीर जाखड़ मौजूद थे।