शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों और वकीलों के बीच चैंबर रखने की जगह को लेकर दस दिन बाद समझौता हो गया है। समझौते के बाद वकील काम पर लौट आए हैं। समझौते के अनुसार वकीलों को पार्किंग स्थल पर चैंबर रखने की जगह दी गई जिस पर वकीलों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
झज्जर बार एसोसिएशन ने अनिश्चित समय के लिए वर्क सस्पेंड की घोषणा की थी जिसके बाद शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा गया। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार श्रीनिवास ने बार एसोसिएशन को पार्किंग स्थल का निरीक्षण करवाया और पार्किंग स्थल का एक हिस्सा चैंबर के लिए निश्चित करने पर सहमति बनी।
पार्किंग स्थल पर जगह मिलने के बाद वकीलों ने भी अपना वर्क सस्पेंड वापस ले लिया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक गोयल और बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान रविन छिल्लर सहित महेन्द्र गुलिया, बहादुरगढ़ से राजेंद्र सिंह लोहचब, डीपी कौशिक, सतीश मेहरा, संजीव पसरिजा, नवीन बंसल, अरविंद गुलिया और रविंद्र कुमार सहित काफी संख्या में एडवोकेट मौजूद रहे।