बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला एकता संघ की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संघ की प्रधान बबीता सिंघल ने समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य, तंबोला और विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
प्रधान बबीता सिंघल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आपसी प्रेम, एकता और सहयोग की भावना मजबूत करते हैं। साथ ही सनातन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीन सिंघल ने सभी महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संघ के सामाजिक कार्यों की सराहना की।