फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना दुनिया की सबसे बेहतरीन फौज को कमजोर करने का काम कर रही : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 28 Sep 2025 08:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp18- सभा को संबो​धित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
बेरी/साल्हावास। हरियाणा की मिट्टी में देश के लिए मर-मिटने की परंपरा रही है। प्रदेश का शायद ही ऐसा कोई गांव होगा, जहां कोई न कोई सैनिक, पूर्व सैनिक या शहीद के परिजन न हों, लेकिन बीजेपी सरकार ने देश की फौज को खोखला करने वाली अग्निपथ जैसी योजना लाकर युवाओं के पवित्र सपने को ही चूर-चूर कर दिया है। यह योजना दुनिया की सबसे बेहतरीन फौज को कमजोर करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

यह बात सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गांव दूबलधन में शहीद हवलदार सुरेंद्र कुमार कादयान की प्रतिमा का अनावरण कर शहीद आजाद भगत सिंह जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने गांव रुडियावास में स्वतंत्रता सेनानी शिवराम पहलवान की पत्नी शांति देवी की मूर्ति का अनावरण कर उन्हें नमन किया। सांसद ने कहा कि शहीदों और शहीद के परिवार का मान-सम्मान सबसे ऊपर है।
उन्होंने मांग की है कि अब तक जितने अग्निवीर भर्ती हुए हैं, सरकार उन सभी को नियमित सैनिक का दर्जा दे। जब तक ये योजना लागू नहीं हुई थी, प्रदेश की सड़कों की पटरियों पर, मैदानों में अनेक युवा दौड़, कसरत करते दिखाई देते थे। अब ऐसा दिखाई देना लगभग बंद हो गया है। अभी तक हर साल फौज में 60 से 80 हजार पक्की भर्तियां होती थीं।
विज्ञापन

हरियाणा से होनी वाली करीब 5000 पक्की भर्ती अग्निपथ योजना में घटकर सिर्फ 240 रह गई। इतना ही नहीं अग्निपथ योजना में चयनित 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 4 साल बाद निकाल दिया जाएगा। इस हिसाब से अगले 10 साल में हिन्दुस्तान की करीब 14 लाख की फौज का संख्या बल घटकर आधे से भी कम रह जाएगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान, विधायक गीता भुक्कल, बरमा देवी, अजय कुमार, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संजय यादव, नीतू कादयान, जिला पार्षद अमित भदानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें