झज्जर। दो दिन की छुट्टी के बाद सिविल अस्पताल में मरीजों की कतार लग गई। 1148 लोग अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे। इसमें से 297 नई ओपीडी और 869 पुराने मरीज आए।
माैसम बदलने के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के 195 मरीज इलाज करवाने आए। आम दिनों में 700 से 800 ओपीडी होती थी लेकिन सोमवार को दो दिन की छुट्टी होने के बाद अस्पताल में 1148 लोग इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल आए। इसमें मौसम बदलने के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। सोमवार को खांसी, जुकाम और बुखार के सबसे ज्यादा 195, वीपी, शुगर, कुत्ते के काटने के 159, हड्डी और चोट लगने के 127, कान के 36, दांत 68, एलर्जी के 72 पथरी और पेट दर्द के 86, और बच्चों के 72 मामले आए।
मौसम बदलने के कारण बढ़ रहे बुखार खांसी के मरीज
दिन में तेज धूप निकल रही है और रात को तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा हैं। इस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं। इसकी वजह से बुखार खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसके कारण बुखार खांसी के मामले बढ़ रहे हैं।
वर्जन
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार के ज्यादा मामले आ रहे हैं। लोगों की इस समय सतर्क रहना चाहिए। तापमान का संतुलन बनाए रखना चाहिए। तुलसी, अदरक का काड़ा पीना चाहिए। सुबह-शाम व्यायाम करना चाहिए।
नरेश दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल, झज्जर