फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतिम संस्कार के बाद शमशान से शव के अवशेष लेकर फॉरेंसिक लैब भेजे

Thu, 25 Apr 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
लड़की के संस्कार के बाद श्मशान घाट में जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने रात के समय लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह पुलिस को मौत की सूचना मिली तो जांच शुरू की। परिजनों ने लड़की के आत्महत्या करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने परिजनों से ऑनर किलिंग की संभावना को लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने शमशान घाट से अंतिम संस्कार के बाद बचे अवशेष लेकर फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस जांच जारी है अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि 17 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है। सुबह पुलिस गांव में पहुंची और लड़की के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को लड़की द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। बताया गया कि लड़की ने घर में कमरा बंद कर रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय लड़की की मां घर से बाहर थी। पिता दूसरे कमरे में सोने के लिए चले गए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना सूचना के ही गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की जानकारी दी है, हालांकि श्मशान घाट में संस्कार के बाद बचे अवशेष एकत्रित कर जांच लैब के लिए भेजे गए हैं। सबूत जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल टीम की मदद ली गई। देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी रही जबकि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी रमेशचंद्र के अनुसार जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें