फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक में चार की मौत के बाद रीना के मायके कबलाना में पसरा मातम

Sun, 17 Sep 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। रोहतक के सल्लारा मोहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत के बाद झज्जर के कबलाना गांव में भी मातम पसरा हुआ है। मृतका रीना झज्जर के कबलाना गांव की बेटी थी। मायका गांव के अस्पताल को जाने वाले जोहड़ के नजदीक था। मृतका के पिता का भी कई साल पहले देहांत हो चुका है, जबकि परिवार मटके बनाने का काम भी करता है।
रीना का भाई संदीप रेहड़ी के जरिए मिट्टी व सामान डालने का काम करता है, जबकि दूसरा भाई पेंटर का काम करता है। उसका चचेरा भाई रवि प्राइवेट काम करता है। सरपंच ने बताया कि संदीप का परिवार बेहद गरीब है। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है। उसने बताया कि रीना के भाई संदीप का एक हाथ बीमारी के चलते खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर रीना के ढाई साल के बच्चे भवेश का शव रोहतक में कन्हेली फ्लाईओवर के पास रेल की लाइन पर मिला था। बताया जा रहा है कि पिता बेटे को साथ लेकर मालगाड़ी के आगे कूद गया था, जबकि रीना व उसकी बेटी का शव घर के अंदर मिला है। इस मामले में रोहतक पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद कबलाना गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें