फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर 9 की सड़कें होंगी चकाचक, 80 सड़कों पर खर्च होंगे 6.43 करोड़ रुपये

Sun, 17 Sep 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश कुमार
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के सेक्टर 9 की सड़कों की सुध लेते हुए चकाचक बनाने का काम किया जाएगा। इन पर 6.43 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसका एस्टीमेट को मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। अब इसकी डीएनआईटी तैयार की जाएगी और उसके एस्टीमेट को भेजा जाएगा। फिर टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर में जिस फर्म के रेट कम होंगे, उसको वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। इसके तहत 12, 18 व 24 मीटर चौड़ी लगभग 80 सड़कें बनाई जाएंगी। विभाग की ओर से 7 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर भेजा था, लेकिन मुख्यालय की तरफ से 6 करोड़ 43 लाख रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी प्रदान की है।
सड़कों को चकाचक बनाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कुछ दिनों पहले मुख्यालय को एस्टीमेट भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। नवंबर माह तक सड़कों का निर्माण करने के लिए एजेंसी व अन्य कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। गौरतलब है कि शहर के सेक्टर 9 की सड़क बदहाल हो गई थीं। सड़कों पर गहरे गड्ढे बन चुके थे। इसके चलते सेक्टर 9 के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर 9 के निवासियों ने बताया कि कई बार डीसी व अन्य संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे, लेकिन उसके बावजूद सड़कें नहीं बन रही थीं। वहीं बारिश के बाद सड़कें अधिक खस्ताहाल हो गई थीं। (संवाद)

यह बोले लोग
सेक्टर 9 की सड़कों की कोई भी प्रशासनिक अधिकारी सुध नहीं ले रहा है। इसके चलते बदहाल बनी हुई है।
- रामकिशन।

सेक्टर 9 की सड़कों का निर्माण करने की बात सुनने में आ रही है। अब देखना यह होगा कि कब तक सेक्टर 9 की सड़कें बनती हैं।
- रविकांत मेहराणा।

सेक्टर 9 की सड़क कई सालों से जर्जर हैं, लेकिन कोई भी सेक्टर 9 की सड़कों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। काफी परेशानी का सामना उन्हें लगातार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- रामनारायण।

यहां की सड़कें जल्द बननी चाहिए। इससे सेक्टरवासियों को राहत मिलेगी।
सेक्टर 9 की सड़कों के लिए विभाग की ओर से 6.43 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी मिली है। काफी दिन पहले एस्टीमेट भेजा गया था, जो अब पास हो गया है। जल्द ही सेक्टर 9 की सड़कों को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। संभावना है कि नवंबर तक सड़क बन जाएंगी।
- पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें