बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भक्तों के लिए विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने की व्यवस्था की गई है। इससे मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल है।
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी के मंदिर में माथा टेकने व मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ हर रोज बढ़ती जा रही है। भक्त मां के दर्शनों को घंटों कतार में खड़े रहते हैं। पूरा परिसर मां भीमेश्वरी देवी की जय के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने धर्मशालाओं में भक्तों के रहने की व्यवस्था की है। दिल्ली सदर बाजार निवासी वेद प्रकाश अग्रवाल ने करीब 2 वर्ष पहले बेरी में अपने पूर्वजों के नाम पर धर्मशाला का निर्माण करवाया था, जो नवरात्र में भक्तों को धर्मशाला में निशुल्क सुविधाएं दे रहे हैं।
25jjrp01- बेरी मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
25jjrp01- बेरी मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद