फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच साल बाद कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भी होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में पांच साल बाद दशहरे पर रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। श्री सनातन धर्म मंदिर मेन बाजार की परोपकारी सभा की ओर से 20 अक्तूबर को पुराना कोर्ट परिसर स्थित मैदान में आयोजन होगा। रावण का 51 फीट और कुंभकर्ण व मेघनाथ के 41-41 फीट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे। तीनों पुतले दिल्ली के तितारपुर से मंगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


सभा के प्रधान जगदीश ऐलावाधी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। पहले तीन दिन मंदिर परिसर में अयोध्या से आने वाले नीरज भाई रामकथा सुनाएंगे। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।

विजयादशमी पर पुतला दहन से पहले मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पुराना कोर्ट परिसर में तीनों पुतलों का दहन होगा। कार्यक्रम में विधायक राजेश जून और समाजसेवी सिकंदर मान मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से केवल रावण का पुतला जलाया जा रहा था। पांच साल बाद तीनों पुतलों का दहन होने से इस बार आयोजन विशेष रहेगा। सभा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें