फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले का शेड्यूल जारी, विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार

Thu, 23 Apr 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp05- गुरु गोरखनाथ जी बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिले की जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रो
विज्ञापन
झज्जर। तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थाओं में तीन वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई है।
विज्ञापन

इसी तरह लेटरल एंट्री स्कीम के तहत तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सीधे दूसरे साल में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 14 मई है। गुरु गोरखनाथ जी बहुतकनीकी संस्थान झज्जर में 6 कोसों में 420 सीट पर दाखिला किया जाएगा।
बता दें कि अभी सीबीएसई का 12वीं कक्षा और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दसवीं व बारहवीं दोनों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। परिणाम जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। संस्थानों में दाखिले के बारे में पता करने के लिए आवेदक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। काउंसिलिंग एवं एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए भी संस्थान में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। इसके अलावा आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन कर सकते हैं।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। दाखिले को लेकर विद्यार्थी संस्थान में पता करने के लिए पहुंचने शुरू हो चुके हैं। हेल्प डेस्क बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

- दिगपाल सिंह, प्राचार्य, गुरु गोरखनाथ जी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान

डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
-18 मई आवेदन का आखिरी दिन।
-19 मई तक दस्तावेजों की जांच होगी।
-20 मई को पहली मेरिट सूची लगाई जाएगी।
-21 से 25 मई तक पहली काउंसिलिंग होगी।
-26 मई को सीट अलॉटमेंट की जाएंगी।
-28 मई से 1 जून तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।

-2 से 4 जून तक दूसरी काउंसिलिंग होगी।
-5 जून को सीट अलॉटमेंट की जाएंगी।
-8 से 10 जून फिजिकल रिपोर्टिंग होगी।
-14 अगस्त से कक्षाएं शुरू की जाएगी।
-14 से 31 अगस्त तक संस्थान स्तर पर दाखिले होंगे।
-25 अगस्त से 10 सितंबर तक संस्थान स्तर पर अंतिम कट ऑफ जारी होगी।


डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री का शेड्यूल
-14 मई आवेदन का आखिरी दिन।
-15 मई तक दस्तावेजों की जांच होगी।

-18 मई को पहली मेरिट सूची लगाई जाएगी।

-19 से 21 मई तक पहली काउंसिलिंग होगी।

-22 मई को सीट अलॉटमेंट की जाएंगी।

-25 से 28 मई तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
-28 मई को खाली सीटों की अपडेशन
-29 मई से 2 जून तक दूसरी काउंसिलिंग होगी।
-3 जून को सीट अलॉटमेंट की जाएंगी।

-4 से 8 जून फिजिकल रिपोर्टिंग होगी।

-9 जून को खाली सीटों का अपडेशन
-14 अगस्त से कक्षाएं शुरू की जाएगी।

-एआईसीटीई के निर्देशानुसार 14 अगस्त तक संस्थान स्तर पर दाखिले होंगे।

-25 अगस्त तक संस्थान स्तर पर अंतिम कट ऑफ जारी होगी।

कोर्स के अनुसार सीटें
-कंप्यूटर इंजीनियरिंग-60
-इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग-60
-इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन-60
मेकेनिकल इंजीनियरिंग-120
सिविल इंजीनियरिंग-60
सिरेमिक इंजीनियरिंग-60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें