फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेंटिंग के जरिए दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Thu, 23 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फ़ोटो-100: पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड बहादुरगढ़ में लीगल लिटरेसी और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत पृथ्वी दिवस अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में पृथ्वी बचाओ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्कॉलर ग्लोबल स्कूल बहादुरगढ़ के सहयोग से पृथ्वी दिवस पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। जल संरक्षण और पौधारोपण का संदेश देकर सभी को जागरूक किया गया। इसमें स्कॉलर ग्लोबल स्कूल के अमित मलिक, राजकीय मॉडल स्कूल बहादुरगढ़ से ब्लॉक लीगल लिटरेसी इंचार्ज अनिल अहलावत, राष्ट्रीय सेवा योजना के इंचार्ज डॉ. राकेश वत्स और कोमल गौतम का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा फाइन आर्ट्स प्रवक्ता रश्मि वर्मा और सुमन दांगी, हिंदी प्रवक्ता कविता तथा राजनीति विज्ञान प्रवक्ता रितु देशवाल ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उप-प्रधानाचार्य सुशीला देवी और प्रधानाचार्य मंजू रानी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें