फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दाखिला प्रक्रिया पूरी, कक्षाएं शुरू

Sun, 01 Sep 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल बंद कर दिया है। दाखिला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रों ने कालेज कक्षाएं शुरू कर दी।
विज्ञापन

चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी एवं प्राध्यापिका डाक्टर पूनम रानी ने बताया कि कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 870 सीटों में से 272 भर गई। स्नातक में 126, भूगोल आनर्स में 21, बी कॉम में 15, बीएससी लाइफ साईंस में 11, फिजिकल साईंस में 7, रसायन आनर्स में 6, एमए भूगोल में 17, एमए इतिहास में 25, एमए हिंदी 25, एमए अंग्रेजी में 19 दाखिले हुए हैं। एडमिशन के लिए रिपोर्ट करने वाले उन विद्यार्थियों की संख्या शामिल नहीं है, जिनकी फीस कन्फर्म नहीं हो पाई है। स्नातकोत्तर कक्षाओं हिंदी, अंग्रजी, इतिहास और भूगोल विषय शामिल हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों कक्षाओं का एडमिशन पोर्टल अब बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें