झज्जर। आईटीआई में पहली कट ऑफ लिस्ट में जारी सूची की दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। आईटीआई गुढ़ा एट झज्जर में पहली कट ऑफ लिस्ट में 247 विद्यार्थियों के नाम आए थे। इस दौरान 127 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद दाखिला लिया।
पहली मेरिट सूची के तहत 120 सीटें रिक्त रह गई, जिनको दूसरी सूची में शामिल किया जाएगा। पहली कट ऑफ लिस्ट के अंतिम दिन 42 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वह बुधवार तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। संस्थान के प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि अब 23 जुलाई को दूसरी राउंड की खाली सीटों की सूची डिस्प्ले की जाएगी। उसके बाद 23 से 26 जुलाई तक आप्शन के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा। 28 जुलाई को दूसरी मेरिट कम सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। 28 से 31 जुलाई तक दस्तावेजों की फिजिकल वेरीफिकेशन का काम किया जाएगा। 28 जुलाई से एक अगस्त तक फीस जमा होगी। इसके बाद तीन अगस्त को खाली सीटों की सूची डिस्प्ले की जाएगी।
अंतिम दिन 42 ने लिया दाखिला
पहले राउंड के अंतिम दिन 42 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इससे पहले 85 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। मंगलवार को रेफ्रिजरेशन एंड एसी में 8, फीटर में तीन, इलेक्ट्रानिक मेकेनिकल में तीन, ड्राफ्टमैन सिविल में दो, मेकेनिकल डीजल में 8, सिलाई मशीन में एक, सोलर में दो, इलेक्टि्रशियन एनसीवीटी में एक, इलेक्ट्रीशियन ड्अल में दो, कोपा में पांच, पलंबर, वायरमैन में दो-दो, वेल्डर में तीन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसके अलावा 6 विद्यार्थियों को रिजेक्ट किया गया।