संस्थान के प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार 8 से 23 अगस्त तक नए आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद 12 से 23 अगस्त तक संस्थान में मेरिट के आधार पर अपना दाखिला (पहले आओ पहले पाओ) के आधार पर करवा सकते है। उन्होंने बताया कि दाखिले हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, आठवी, दसवी, बारहवीं योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी व मोबाइल नंबर के साथ साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहांगीरपुर में 7 ट्रेड एवं 8 यूनिट में कुल 172 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं।
आईटीआई में विद्यार्थियों का बनेगा निशुल्क पासपोर्ट
सरकार ने आईटीआई में कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पासपोर्ट बनवाने के सुविधा भी दी है। वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र में कुशल कारीगरों के बहुत अधिक मांग को देखते हुए इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय आईटीआई जहांगीरपुर में वर्तमान में चल रहे कंप्यूटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन एंड एसी व टर्नर व्यवसाय में दाखिला लेकर अपने कौशल का विकास कर सकते हैं।
महिलाओं के लिए विशेष सुविधा
लड़कियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षित करने की दिशा में सरकार द्वारा नई पहल की गई है, जिसके अंतर्गत आईटीआई में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 2500 रुपये छात्रवृत्ति देने के साथ साथ लड़कियों को 1000 रुपये टूल किट की सुविधा भी दी जाएगी।