फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जींद गई 22 रोडवेज बसें, लोगों को हुई परेशानी

Thu, 08 Aug 2024 07:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। तीज के त्योहार पर सरकार की तरफ से जींद में राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। झज्जर से कार्यक्रम में 1100 महिलाओं को ले जाया गया। जिले से कुल 22 बसें जींद गई, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण रूटों से बसों को हटाकर जींद कार्यक्रम में भेजा गया। झज्जर डिपो से 15 और बहादुरगढ़ सब डिपो से 7 बसों को जींद में भेजा गया था। इसके चलते कुछ ग्रामीण रूटों पर लोगों को बस न होने पर परेशानी हुई। लोग बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


झज्जर से 15 बसों को महिलाओं को गांव से जींद में ले जाया गया। इनमें लडायन, सासरोली, गुढ़ा, शेखुपुर जट, सिवाना, एमपी माजरा, डीघल, अंबोली, डाहना, माछरौली, असदपुर खेड़ा, भोरावास, कोयलपुर, छप्पार, जाहिदपुर से महिलाओं को रोडवेज बसाें के जरिये जींद ले जाया गया।


वर्जन

जिले से 22 बसों काे जींद राज्य स्तरीय महोत्सव में भेजा गया था। सभी बसें शाम को वापिस आ गई। जिन रूटों से बसों को हटा कर भेजा गया था, अब सभी बसें अपने पहले से तय रूट पर फिर से चला दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें