फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गड्ढे भरने में प्रशासन का अनोखा जुगाड़, नाले के स्लैब ही सड़क पर डाल दिए

Sun, 20 Sep 2026 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-83: सड़क पर डाले गए स्लैब को हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में सड़क के गड्ढों को भरने के लिए प्रशासन ने एक अनोखा तरीका अपनाया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर दो-छह की डिवाइडिंग रोड पर बने गड्ढों में नाले के स्लैब डाल दिए। इस अस्थायी समाधान से गड्ढे तो ढके, लेकिन सड़क पर नए अवरोध पैदा हो गए और नाला भी खुला रह गया।
यह डिवाइडिंग रोड लंबे समय से गड्ढों से भरी थी, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। लोगों को उम्मीद थी कि विभाग सड़क की उचित मरम्मत करेगा। हालांकि, अधिकारियों ने स्थायी समाधान के बजाय नाले के स्लैब का उपयोग किया। सड़क पर डाले गए ये स्लैब समतल नहीं थे। इनके कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया। रात के समय स्लैब दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका और अधिक हो जाती थी। सेक्टर छह निवासी जयपाल सांगवान और सेक्टर दो निवासी राजकुमार अरोड़ा ने इस कदम को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इससे एक समस्या का समाधान करने के बजाय दूसरी समस्या खड़ी हो गई। लोगों ने विभाग से सड़क की सही मरम्मत और नाले को सुरक्षित करने की मांग की थी।
विज्ञापन

सेक्टर-दो और छह की डिवाइडिंग रोड पर नालों की सफाई हुई थी। इसके बाद सड़क के गड्ढों को स्लैब से भरने का एक वीडियो प्रसारित हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मामले का संज्ञान लिया। सेवानिवृत्त एसडीओ और समाजसेवी जयपाल सांगवान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
एचएसवीपी ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। सड़क पर गड्ढे भरने के लिए डाले गए स्लैब को उखाड़कर हटा दिया गया। अब इन गड्ढों की मरम्मत इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाकर की गई है। यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। इस कार्रवाई के बाद सड़क की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

वर्जन
नाले के स्लैब किसी व्यक्ति ने सड़क पर डाले हैं। एचएसवीपी की तरफ से इस तरह से सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए हैं। ठेकेदार को साथ लेकर इन स्लैब को हटवाकर सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं।-कृष्ण मलिक, एसडीओ, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें