फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाढ़सा एम्स के लिए मास्टर प्लान की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 29 Jul 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बाढ़सा एम्स परिसर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)। बाढ़सा एम्स परिसर और आसपास क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान पर काम शुरू किया जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत पिछले दिनों एम्स में प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तो संस्थान की ओर से मांगें रखी गईं, जबकि कई सुझाव भी दिए गए, जिसके बाद अधिकारियों की ओर से इनपुट दिया जाने लगा है।
अस्पताल परिसर को रोगियों और तीमारदारों के लिए एक मिनी सिटी में तब्दील करने की संभावनाएं तलाशने पर काम किया जा रहा है, जबकि यातायात के साधनों पर प्राथमिकता से जोर दिया गया है। एम्स टू के पास वाटर चैनल पर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का काम शुरू किया गया, जिसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि एम्स बाढ़सा को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतारा जा सके। इसके लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के बाद अब द्वारका एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी होगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की सुविधा बढ़ाई गई
जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़सा स्टैंड पर बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जबकि बाढ़सा से दिल्ली, मेट्रो स्टेशन एम्स, बादली, नजफगढ़ और रोहतक के लिए रोडवेज बसों की सुविधा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें