फोटो-60: श्री राज राजेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर में पूजा अर्चना करतीं नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज र
बहादुरगढ़। नवरात्र के अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने श्री राज राजेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बहादुरगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर एवं पावन धाम के संस्थापक स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज भी मौजूद रहे।
सरोज राठी ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना और सकारात्मकता का पर्व है। यह समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण भी कराता है। उन्होंने क्षेत्र के निरंतर विकास और लोगों के बीच आपसी भाईचारा व सद्भाव बनाए रखने की कामना की।
फोटो-60: श्री राज राजेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर में पूजा अर्चना करतीं नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी। संवाद