फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भूपेंद्र राठी बने युवा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष, समर्थकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पूर्व विधायक दिवंगत नफे सिंह राठी के बेटे भूपेंद्र राठी को युवा इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर रविवार को राठी फार्म में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समर्थकों ने पगड़ी पहनाकर और मालाएं व गदा भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने किया। नफे सिंह राठी की पत्नी एवं इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला राठी ने भूपेंद्र राठी को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
भूपेंद्र राठी ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनका लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को इनेलो की नीतियों और विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से परेशान युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके पिता ने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए पार्टी को मजबूत किया था। वह भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए संगठन को विस्तार देंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और जनविरोधी नीतियों से परेशान है। चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी और जनहित के मुद्दे उठाएगी।
विज्ञापन

फोटो-53: भूपेंद्र राठी को गदा भेंटकर सम्मानित करते पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें