फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना ढके मिट्टी व रेत ले जाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 32- एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर।
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। एसडीएम ने अब मिट्टी व रेत लोड कर ले जाने वाले भारी वाहनों के लिए आदेश जारी किए हैं। बिना तिरपाल ढके रेत, मिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निर्माण सामग्री से भरे वाहन जब बिना तिरपाल लगाए गुजरते हैं तो वातावरण प्रदूषित होता है। धूल उड़ने से कार्बन, कार्बन मोनोऑक्साइड और पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ती है। इससे दृश्यता भी कम हो जाती है। ऐसे में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एसडीएम ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग क्षेत्रीय परिवहन प्राधीकरण को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दूसरे वाहन चालकों को भी होती है परेशानी

जारी आदेशों में कहा गया है कि जो वाहन निर्माण सामग्री लेकर जाते हैं वह पूरी तरह से तिरपाल से ढके होने चाहिए। अब भी रेत व मिट्टी से लदे भारी वाहन बिना ढके चल रहे हैं। इससे वातावरण में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


चालान काटने के साथ इंपाउंड भी होंगे

एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने कहा कि क्षेत्र में वाहन चालक रेत से लदे ओवरलोड वाहनों को बिना ढके ही दौड़ा कर यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ग्रैप नियम के तहत अब इस बारे में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। भारी वाहनों को चालान काटने के साथ इंपाउंड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें