फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेसीबी लेकर फिर सड़कों पर उतरे एसीपी, दुकानदारों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण

Tue, 03 Jun 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : बहादुरगढ़ में सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे एसीपी दिनेश कुमार व नगर परिषद अध
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद दस्ता फिर से जेसीबी लेकर सड़कों पर उतरा। सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने भले ही कोई तोड़फोड़ न की हो, लेकिन दुकानदारों को साफ शब्दों में चेताया कि अगर भविष्य में सड़कों पर अतिक्रमण किया तो वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। भले ही प्रशासनिक अमले ने ठोस कार्रवाई न की हो, लेकिन दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख बाजारों रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, मेन बाजार, झज्जर रोड, नजफगढ़ रोड समेत कई अन्य मार्गों पर अतिक्रमण के चलते वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी होती है।
पैदल राहगीरों के लिए तो फुटपाथ की व्यवस्था नहीं है। अगर कहीं पर फुटपाथ है तो उस पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसके चलते लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। इससे हादसे की संभावना रहती है। सड़कों पर खड़े रहने वाले बेतरतीब वाहनों व बढ़ते अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गहरा जाती है।
विज्ञापन

राहगीरों की इसी परेशानी को समझते हुए प्रशासनिक अमले ने शहर को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्रवाई शुरू की हुई है। सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे टै्रफिक पुलिस एसीपी दिनेश कुमार व नगर परिषद सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील हुड्डा के नेतृत्व में लगभग 20 कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी लेकर सड़कों पर उतरे, लेकिन प्रशासन का पीला पंजा कहीं चला नहीं।
बल्कि जिन दुकानों के आगे अतिक्रमण मिला। उन्हें चेतावनी दी गई कि या तो वे जल्द सामान अंदर रख लें नहीं कार्रवाई के लिए तैयार रहे। जिस पर दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। रेलवे रोड पर कार्रवाई के बाद एसीपी दिनेश कुमार व नगर परिषद अधिकारी मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचे। मगर प्रशासनिक अमले को आता देख दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेटा।
शहरवासियों अमित कुमार, निरंजन शर्मा, प्रवीण कुमार ने नगर परिषद और टै्रफिक पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को झेलनी पड़ रही है। मगर पिछले कुछ दिनों से प्रशासन की सख्ती का असर अब बाजारों में दिखने लगा है। अगर कोई दुकानदार फिर भी मनमानी करता है तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सभी दुकानदारों, रेहड़ी वालों व फुटकर विक्रेताओं को चेताया। बाजारों में सड़कों पर भी कहीं अतिक्रमण न करें। प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करें। अतिक्रमण किया तो नगर परिषद और पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, एसीपी, टै्रफिक बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें