02jjrp14- प्रयागराज में अपनी टीम के साथ आचार्य उपेंद्र कृष्ण। स्रोत- आचार्य
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर। प्रयागराज में 3 जनवरी से 15 फरवरी तक होने वाले माघ मेला के लिए भागवत परिवार नाम संकीर्तन समिति के नाम से झज्जर के आचार्य उपेंद्र कृष्ण को जमीन मिली है। प्रयागराज में माघ मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है। माघ मेले को मिनी कुंभ भी कहा जाता है।
आचार्य उपेंद्र कृष्ण ने बताया कि माघ मेले में पहली बार सेवा का मौका मिला है। इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ में सेवा कर चुके हैं। माघ मेले में पांच विशेष दिवसों पर स्नान किए जाएंगे। इसमें पौष पूर्णिमा, मक्रर सक्रांति, अमावस्या, माग पूर्णिमा व शिवरात्रि शामिल है। संवाद