बहादुरगढ़। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मोबाइल फोन झपटने और पेटीएम कोड पूछने के मामले में वांछित आरोपी हेमंत को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार के अनुसार, मोहम्मद आसिफ ने 7 मई को शिकायत दी थी। आसिफ ऑटो से जाखौदा स्थित अपने घर जा रहा था, तभी दो युवक ऑटो में सवार हुए। योकोहामा कंपनी के पास ऑटो चालक ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया। दूसरे युवक ने मारपीट कर पेटीएम का कोड भी पूछा। आरोपी ऑटो लेकर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की। विकास और नीरज पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने 8 सितंबर को हेमंत को गिरफ्तार किया। उसने वारदात में प्रयुक्त ऑटो की आरसी बरामद कराई और घटनास्थल की निशानदेही भी की। संवाद