फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-9 की खाली जमीन पर पार्क विकसित करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-12 के सेक्टर-9 में मेट्रो यार्ड के साथ लंबे समय से खाली जमीन पर पार्क विकसित करवाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी सिलसिले में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जमीन की स्थिति की जानकारी ली और पार्क विकसित करवाने की दिशा में प्रयास तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

सैनी ने बताया कि यह जमीन पहले ऑटो मार्केट के लिए आवंटित की गई थी। बाद में यहां मेट्रो यार्ड बना दिया गया। अब मेट्रो का सामान हटाए जाने के बाद जमीन लंबे समय से खाली पड़ी है। देखरेख के अभाव में यहां झाड़ियां और कचरा जमा हो गया है।
उन्होंने कहा कि जमीन का सदुपयोग कर यहां पार्क विकसित किया जाए तो सेक्टर-9 समेत आसपास के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वार्ड-12 और सेक्टर-9 में फिलहाल केवल दो पार्क हैं, जबकि आबादी और आवासीय क्षेत्र का विस्तार हो चुका है। बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों की जरूरत को देखते हुए तीसरे पार्क की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सैनी के अनुसार, एचएसवीपी ने पहले रिपोर्ट तैयार कर डीटीपी विभाग को भेजी थी। मामला आगे नहीं बढ़ सका। अब वे इस मांग को मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें