फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे को कुचलने का प्रयास का आरोप

Tue, 21 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गोच्छी गांव के पास कार चालक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचलने का प्रयास किया और कार की सीधी टक्कर मारकर उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना में दोनों बच गए और उन्हें राहगिरों की मदद से उपचार के लिए बेरी की डीघल सीएचसी में ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव चुलियाना जिला रोहतक निवासी राजपाल ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने चाचा राजकुमार के साथ बेरी किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी होने के बाद वह अपनी बाइक से वापिस अपने गांव आ रहे थे तो गांव गोच्छी के पास सामने से तेज गति से आई कार के चालक ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनकी बाइक को कार की चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वह दोनों सड़क पर जा गिरे। उसी दौरान कार में सवार चार व्यक्ति उनके पास आए और उन्हें सड़क किनारे एक गहरी खाई में धकेल दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें