फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना साल्हावास क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

महिला सेल झज्जर की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मुनेश ने बताया कि थाना साल्हावास क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके घर से ले जाने व दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर आई कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला विरुद्ध अपराध की सूचना तथा महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर आई किसी भी तरह की कॉल पर तुरंत कार्रवाई करने के संबंध में डीआईजी अशोक कुमार द्वारा कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। नाबालिग से दुष्कर्म के उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सेल झज्जर की टीम द्वारा मामले पर गहनता से कार्रवाई अमल में लाई गई। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान बाल किशन उर्फ अमित उर्फ ढोल निवासी गांव खोरड़ा के तौर पर की गई। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें