फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी खाता खोलकर राशि हड़पने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना लाइनपार क्षेत्र के एक युवक ने एक बैंक के कर्मचारियों द्वारा फर्जी खाता खोलकर उसके नाम से 1 लाख 10 हजार रुपये लोन कर राशि हड़पने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में इस मामले में संलिप्त सभी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने व न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नेताजी नगर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उसने लाइनपार स्थित कैनरा बैंक से वर्ष 2019 में 6 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसकी कार्रवाई पूर्ण रूप से ठीक थी। सोनू का आरोप है कि उसे करीब 3 महीने पहले पता चला है कि बैंक ने उनके नाम से ही 1 लाख 10 हजार रुपये दूसरा लोन कर रखा है। सोनू के अनुसार जब उसने बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि उनके नाम से दूसरा खाता खोलकर यह लोन पास किया हुआ है। जिसमें उनके हस्ताक्षर भी नहीं है। उन्होंने उक्त लोन की प्रक्रिया को फर्जी बताते हुए बैंक अधिकारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस विभाग के इॅकनॉमिक सैल की टीम कार्रवाई कर रही है। सोनू का आरोप है कि फर्जी खाता खोलकर उसके नाम से 1 लाख 10 हजार रुपये की लोन राशि हड़पी है। उधर इस मामले में पुलिस के इकनॉमिक सैल के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, जो भी इसमें संलिप्त होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें