फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए तकनीकी अधिकारी से मांगी रिपोर्ट

Thu, 05 Dec 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। परिवार पहचान पत्र छेड़छाड़ केस के आरोपियों को जल्द नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है। सभी आरोपी अनुबंध आधार पर नाैकरी में लगे हैं। एडीसी ने मामले में क्रीड के तकनीकी अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी है। ताकि मुख्यालय भेजकर आरोपियों को बर्खास्त किया जा सके।
विज्ञापन

इस मामले के बाद क्रीड के जिला कर्मचारी भी किसी प्रकार का रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं। साइबर पुलिस व क्रीड के रडार पर स्थानीय क्रीड के कर्मचारी भी हैं। आने वाले एक-दो दिन में और गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं साइबर पुलिस ने भी बुधवार को कई लोगों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कुछ साक्ष्य सामने आए हैं।

करीब 60 लोगों की आय हुई रिवर्ट
सितंबर में एडीसी झज्जर की तरफ से एक एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, जिसमें गलत तरीके से आय वेरिफिकेशन की बात सामने आई थी। इस मामले में भी आरोपियों ने खेल किया है। आरोपियों ने एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उसकी रिपोर्ट क्रीड मुख्यालय नहीं भेजी थी। इसके चलते मुख्यालय की टीम कोई जांच नहीं कर पाई, लेकिन अब उस मामले की जांच भी मुख्यालय के अधिकारी अपने स्तर पर करेंगे। इतना जरूर है कि मामला सामने आने के बाद खुद एडीसी की तरफ से सभी 60 के लगभग फैमिली आईडी में बदली गई आय काे रिवर्ट करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी की आय रिवर्ट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें