फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी काबू

Mon, 06 Feb 2017 12:07 AM IST
amarujala/Bahadurgadh
विज्ञापन
accused with police
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने ऑटो चालक पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया था कि धर्मेंद्र निवासी गांव छारा हाल निवासी झज्जर रोड बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि वह टीकरी बॉर्डर से बहादुरगढ़ तक ऑटो चलाने का काम करता है। 6 जनवरी की रात को वह सवारियों के इंतजार में टिकरी बॉर्डर पर अपने ऑटो के साथ खड़ा था। एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। आते ही दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से एक युवक ने फायर भी कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। जानलेवा हमला करने वाले युवको में एक को वह पहले से ही जानता है। जिसका नाम भूरा निवासी गांव मातन है। उसके शोर मचाने पर दोनों युवक बाइक सहित मौके से भाग खड़े हुए।
इस आरोप में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एमआइई चौकी की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान उपरोक्त मामले के एक आरोपी बिजेंद्र उर्फ भूरा पुत्र रमेश निवासी गांव मातन को नजफगढ़ रोड बाईपास बहादुरगढ़ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी बिजेन्द्र को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें