बालाजी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में दर्जनभर हथियारबंद लोग घुस आए और फैक्ट्री संचालक दीपक पर पिस्तौल तानकर धमकी दी। बदमाशों ने कहा फैक्ट्री खाली कर दो, वरना लाश का भी पता नहीं चलेगा।
बहादुरगढ़ के बालाजी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में दर्जनभर हथियारबंद लोग घुस आए और फैक्ट्री संचालक दीपक पर पिस्तौल तानकर धमकी दी। बदमाशों ने कहा फैक्ट्री खाली कर दो, वरना लाश का भी पता नहीं चलेगा। घटना के बाद संचालक दीपक, जो शहर की एचएल सिटी के निवासी हैं, ने डीसीपी को शिकायत दी।
विज्ञापन
आसौदा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक ने बताया कि उनकी फैक्ट्री को लेकर पवन और अश्विन कालड़ा के साथ कोर्ट में मामला चला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग विवादित संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे और उनके पास हथियार थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की तहकीकात जारी है।