फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवसागर पार करने के लिए प्रभु का स्मरण जरूरी : राघवेंद्र

Sat, 09 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार को ब्रह्मलीन 108 स्वामी गुरूचरण दास महाराज की पुण्य स्मृति व महंत खुशहाल दास महाराज कलानौर के पावन सान्निध्य में सनातन धर्म महावीर मंदिर बहादुरगढ़ का 63वां तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन

सहारनपुर से पहुंचे महंत स्वामी राघवेंद्र व वृंदावन से आई साध्वी भक्ति प्रिया व सभा के प्रधान जगदीश ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भक्ति प्रिया ने राधा रानी, बांके बिहारी की महिमा का वर्णन किया। महंत स्वामी राघवेंद्रा नंद ने प्रवचन करते हुए प्रेरित किया कि यह संसार भवसागर है इसे पार करने के लिए प्रभु स्मरण करना अति आवश्यक है जिस प्रकार महासागर में उथल पुथल चलती है उसी तरह मानव जीवन में भी उथल पुथल चलती रहती है।भजन सम्राट राहुल चौधरी कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वामी विवेकानंद, स्वामी रविन्द्रा नंद महाराज, मनीष चौहान व जुगलकिशोर शास्त्री आदि संतों के प्रवचन होंगे। दोपहर 2 बजे भंडारा होगा। कार्यक्रम का संचालन रमेश बत्रा कर रहे हैं। परोपकारी सभा के महासचिव तरून चुघ, उप प्रधान सुरेश छाबड़ा, अशोक दुआ, कोषाध्यक्ष राकेश मोंगिया, यश पुनियानी, यशपाल गांधी, मोरारजी बत्रा, गौरव सपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें