फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार

विज्ञापन
---फोटो 16 : मारपीट व अवैध हथियार के मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस की हिरासत में। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को शराब के ठेके में घुसकर सेल्समैन के साथ मारपीट करने और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। लाइन पार थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में स्थित एक शराब के ठेके में घुसकर दो आरोपियों द्वारा सेल्समैन के साथ मारपीट करने और एक आरोपी के बैग से अवैध हथियार मिलने के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अमर उर्फ ढिल्लू निवासी शास्त्री नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला अरिया यूपी हाल निजामपुर रोड बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने वारदात के संबंध में शिकायत देते हुए बताया था कि बीती एक अगस्त को वह निजामपुर रोड लाइनपार बहादुरगढ़ पर स्थित शराब के ठेके में बैठा था। एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए। दोनों ने शराब को लेकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उनको पकड़ने की कोशिश की गई तो भागते समय उनका एक पिट्ठू बैग वहीं गिर गया। जिसको खोल कर चेक किया तो उसमें एक देसी कट्टा व अन्य कागजात सहित मोटरसाइकिल की आरसी मिले। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला अंकित किया गया था। ठेके में घुसकर मारपीट करने तथा अवैध हथियार मिलने के उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। आरोपी की निशानदेही पर उपरोक्त वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उपरोक्त वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें