फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सावन 22 से, आयुर्वेद के अनुसार दही से परहेज करेंा

Thu, 11 Jul 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस मौसम में बारिश के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

सावन के महीने में साफ-सफाई रखने के साथ कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में वायरल बीमारियां अपनी चपेट में आसानी से ले लेती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के अनुसार अधिक दही के सेवन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि कई लोग इस सीजन में सेंधा नमक का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग सिर्फ फलाहार करते हैं। सावन के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में वात बढ़ता है और पित्त जमा होने लगती है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वात को बढ़ाने वाले सभी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। वात बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को नहीं खाने से शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियां भी नहीं लगेंगी।
विज्ञापन

यह खानेन खाने की सलाह
-पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इनमेें नींबू पानी, नारियल पानी इत्यादि को शामिल किया जा सकता है।
-सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
-सुबह उठकर चाय न पीयें, सुबह खाली पेट चाय पीने से पूरे दिन गैस बनी रहती है। इसके बजाय पूरे दिन कुछ न कुछ हल्का आहार लेेते रहें।
अपने पेट को खाली न रखें।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें