फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्राम पंचायत बहु झोलरी ने महेंद्रगढ़ से बागोत तक फोरलेन बनवाने की मांग की

विज्ञापन
10jjrp01 महेंद्रगढ़ से बागोत बाया बहु झोलरी ,बहादुरगढ़  तक फोरलेन सड़क का नक्शा की फोटो ।
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)। क्षेत्र के गांव बहु झोलरी की ग्राम पंचायत ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मांगपत्र व नक्शा भेजकर महेंद्रगढ़ से बागोत बाया बहुझोलरी-बहादुरगढ़ तक फोरलेन बनवाने की मांग की गई है। यदि महेंद्रगढ़ से बागोत बाया बहु झोलरी-बहादुरगढ़ तक फोरलेन बनता है तो वाहन चालकों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं, महेंद्रगढ़ और नारनौल सीधे तौर पर देश की राजधानी नई दिल्ली से जुड़ जाएंगे। इसे लेकर गांव बहु के ग्रामीणों व पंचायत ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मांगपत्र भेजा है। पंचायत ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नक्शा भी भेजा है, जिसमें सड़क को भी दिखाया गया है। बहु निवासी विक्रमपाल मित्तल व सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नंबरदार ने बताया कि महेंद्रगढ़ से सेहलंग शिवधाम बागोत बाया बहु झोलरी, एनटीपीसी झाड़ली, मातनहेल, झज्जर होते हुए बादली, बहादुरगढ़ एक फोरलेन रोड बनवाने की मांग रखी गई है। यदि परिवहन मंत्री आदेश जारी करें तो बहादुरगढ़ नोयडा से लेकर महेंद्रगढ़ व कटरा से लेकर दिल्ली द्वारका तक जुड़ जाएगा।
विज्ञापन



ये होगा लाभ

ग्रामीणों का मानना है कि मार्ग के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस मार्ग के निर्माण से यातायात की समस्या में कमी आएगी और यात्रा सुगम होगी। नए मार्ग से यात्रा का समय कम होगा, जिससे लोगों को समय की बचत होगी। मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। दिल्ली को राजस्थान से जोड़ने का पुराना व्यापारिक मार्ग भी है। इस रोड के बनने से महेंद्रगढ़ और नारनौल सीधे तौर पर देश की राजधानी नई दिल्ली से जुड़ जाएंगे। इस रोड से झज्जर जिले में स्थित दोनों थर्मल प्लांट (झाड़ली एवं खानपुर खुर्द), विभिन्न सीमेंट फैक्ट्रियां, सुप्रसिद्ध शिवधाम बाघोत एवं आईएमटी खुडाना देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ेंगे। इस रूट पर कॉमर्शियल वाहनों की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे एनएच-8 पर भी वाहनों का भार कम होगा, क्योंकि राजस्थान और दक्षिण हरियाणा का ट्रैफिक इस रोड पर डाइवर्ट हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह होगी कि इससे केएमपी (बादली से) और 152डी (बाघोत कट) भी आपस में जुड़ जाएंगे और बादली से केएमपी के जरिये दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर भी जाया जा सकेगा। यह रोड पिछड़े जिले झज्जर एवं महेंद्रगढ़ के लिए उन्नति का मार्ग खोलेगा। इस पूरे मार्ग की लंबाई करीब करीब 105 किलोमीटर रहेगी। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर जिलों हेतु लाभदायक होगा। इस मार्ग के बनने से हरियाणा की 10-12 विधानसभा के लोगों को फायदा होगा। इस रोड के बनने से महेंद्रगढ़ और नारनौल के ऐतिहासिक स्थलों ढोसी की पहाड़ी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शिव मंदिर बागोत में श्रद्धालुओं में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें