फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से मजदूर की मौत, मिस्त्री घायल

Thu, 11 May 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
तेज आंधी नें उड़ाया बिजली का फ्यूज, देहात में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम को बेरी के वार्ड न. 8 की बनियों वाली गली में निर्माणाधीन दीवार ढह गई। दीवार ढहने के बाद मजदूर और मिस्त्री मलबे में दब गए और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा दोनों को मलबे से निकालकर आनन-फानन में बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी इंचार्ज ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरी निवासी नारायण वर्मा वार्ड न. 8 बनियों वाली गली में मकान बना रहा है। लोहारू निवासी कालू, शिवा व अशोक उनका मकान बनाने के लिए 4 मई को लोहारू से बेरी आए थे। जो कि मकान बनाने के कार्य में 4 मई से ही जुटे हुए थे। मंगलवार को देर शाम को उस समय हादसा हो गया, जब मिस्त्री व मजदूर दीवार खड़ी करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान दीवार ढह गई और मिस्त्री शिवा व मजदूर कालू इसकी मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने ईंटों को हटा कर मजदूर व मिस्त्री को निकाला और बेरी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मजदूर कालू को मृत घोषित कर दिया और मिस्त्री शिवा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक कालू के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोपी लगाते हुए सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने मकान मालिक नारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बेरी के वार्ड न. 8 में दीवार ढहने से मजदूर की मौत व मिस्त्री के घायल होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का मुआयना किया गया और मृतक मजदूर कालू के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा दी शिकायत में कहा गया कि मकान मालिक की लापरवाही से हादसा हुुआ है और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरारी लाल, बेरी शहर चौकी प्रभारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें