फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के गोगामेड़ी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी बहादुरगढ़ सेक्टर-9 बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

दरअसल, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का निवासी समर्थ व उसका साढ़ू नोएडा निवासी राजेश उर्फ राजू अपने-अपने परिवार सहित ईको गाड़ी में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे। खरावल नगर निवासी ऋषिराज गाड़ी चला रहा था। धाम में दर्शन करने के बाद सोमवार को ये वापस अपने घर के लिए चल दिए। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे बहादुरगढ़ में सेक्टर 9 बाईपास पर मेट्रो यार्ड के पास इनकी ईको गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक ऋषिराज व समर्थ की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार समर्थ की पत्नी लक्ष्मी, बेटा आशीष (9) व राजेश, राजेश की पत्नी कमलेश, बेटा अंकित (6) व बेटी परी (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि तीन अन्य बच्चों, अमित, शगुन और सोनाक्षी को चोट नहीं आई। किसी राहगीर ने सूचना दी तो सेक्टर 9 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। शवों को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ट्रक चालक का पता नहीं
बाईपास पर मेट्रो यार्ड के पास अक्सर सड़क किनारे ट्रक व अन्य भारी वाहन खड़े रहते हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि नींद के चलते चालक की झपकी लगी और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस को ट्रक का केवल नंबर मिल पाया है। ट्रक व चालक का कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

ट्रक चालक पर केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में घायल राजेश ने कहा है कि उक्त ट्रक गलत तरीके से खड़ा था। उसके इंडिकेटर भी नहीं चल रहे थे। अंधेरा होने के कारण चालक ऋषिराज को ट्रक नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। उसका साढ़ू समर्थ कंडक्टर सीट पर बैठा था।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीजीआई में भर्ती घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, चौकी प्रभारी, सेक्टर 9 बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें