फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष बने एचसीएस अधिकारी, अभिनंदन

Sun, 04 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
एचसीएस में चयन - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा 2014 के परिणाम में झज्जर के आशीष वशिष्ठ ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आशीष की इस सफलता पर शहर के सामाजिक संगठनों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन


शनिवार को आशीष की सफलता पर उन्हें श्री ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित समारोह में उसे सम्मानित किया गया। महासभा के अध्यक्ष जगदीश चंद्र डावला सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के बलबूते आशीष ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने आशीष वशिष्ठ को सरकार में बतौर प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेवारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह से अभिभूत हुए आशीष वशिष्ठ ने कहा कि बड़ों के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि वे इस पद के लिए चयनित हुए। आशीष ने बताया कि वे बतौर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पूर्णतया निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और सामाजिक सद्भाव के साथ हर वर्ग को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


आशीष की सफलता पर महासभा के वरिष्ठ उप प्रधान ब्रह्मानंद सिलाना, उप प्रधान महावीर पाहसौर, महासचिव मुकेश हारित, कोषाध्यक्ष जयशंकर वशिष्ठ, ब्राह्मण शक्ति संघ के अध्यक्ष केडी शर्मा, पं. ईश्वर सिंह, सुरेश शास्त्री, मनीष शर्मा नंबरदार दुजाना, वेद प्रकाश वत्स एडवोकेट, संदीप हरित एडवोकेट, पंकज शर्मा, रामफूल शास्त्री और रोशन लाल दूबलधन सहित अन्य सामाजिक संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों ने फूलमालाओं से आशीष का अभिनंदन किया और समाज हित में बतौर प्रशासनिक अधिकारी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें