फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहन के घर शादी का कार्ड देकर लौट रहे युवक की मौत, पिकअप ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली बाईपास पर बुपनिया मोड़ के निकट बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक एक पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। बादली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक राहुल (25) गांव मातन का रहने वाले थे। राहुल के मामा के लड़के आशीष की बहन की 23 जनवरी को शादी है। राहुल की बहन धारुहेड़ा में रहती हैं। शादी का कार्ड व मकर संक्रांति का सीधा देने के लिए राहुल व आशीष धारुहेड़ा गए थे। 8 जनवरी की शाम को वह वापसी के लिए रवाना हुए।
जब बादली बाईपास पर बुपनिया मोड़ के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई और बादली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से राहुल को रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राहुल के दो भाई व एक बहन है। राहुल कुंडली में फैक्टरी में काम करता था। जहांगीरपुर दिल्ली के निवासी नवीन की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दोनों युवकों ने हेलमेट पहने थे।
नवीन का कहना है कि गाड़ी चालक शकील अहमद की लापरवाही से हादसा हुआ है। उनके साथ गाड़ी में तीन और युवक मौजूद थे। आरोप है कि ड्राइवर समेत चारों शख्स नशे में थे। बादली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें