09jjrp04- छोटूराम धर्मशाला में छोटूराम की प्रतिमा पर नमन करते लोग। स्रोत-आयोजक
झज्जर। छोटूराम धर्मशाला में दीनबंधु छोटूराम की 181वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा को पुष्प माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने कहा कि छोटूराम किसान और मजदूर वर्ग के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और मेहनतकश लोगों के अधिकारों की रक्षा में समर्पित किया। इस अवसर पर मेहर सिंह जाखड़, कैप्टन सतबीर बड़क, राजबीर राहड़, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, अजीत सिंह, मोटू मिस्त्री, राजेंद्र, जगदीश मौजूद रहे।