फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टेंट हाउस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 03 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp17- झज्जर। भदानी गांव में मौजूद ​टैंट हाउस। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव भदानी में टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों अभी पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने अपने जानकार को फोन कर फंदा लगाने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव गौरीकलां निवासी करीब 27 वर्षीय सुनील पिछले काफी लंबे समय से गांव भदानी में टेंट हाउस पर काम करता था और वहीं रहता था। मंगलवार रात को सुनील ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुनील ने आत्महत्या करने से पहले अपने जानकार को फोन कर फंदा लगाने की सूचना भी दी थी, इससे पहले की वह वहां पहुंचता, सुनील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम ने भी जांच की। शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया कर मृतक के परिजनों को पुलिस की तरफ से सूचित किया गया।
जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि गांव भदानी में एक युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। युवक की तरफ से फांसी लगाने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें काे सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें