फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जुलाई के पखवाड़े में हुई कुल 150.24 एमएम बारिश, धान के लिए अभी और बारिश की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जुलाई का पखवाड़ा बीत गया है। जिले में अब तक कुल 150.24 एमएम बारिश हो चुकी है। यह बारिश इस समय फसलों के लिए काफी लाभदायक है। हालांकि अभी धान की फसल के लिए और बारिश की दरकार है। अभी किसान भी आसमान की तरफ और बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के अंतिम दिनों तक बारिश होती है। फिलहाल अच्छी बारिश हो चुकी है, लेकिन और बारिश होती है तो इससे किसानों की फसल अच्छी होगी। इस समय खेतों में धान, ज्वार और बाजरा की फसल की रोपाई की जा रही है। धान की फसल बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 20 हजार हेक्टेयर में रोपाई का लक्ष्य है। फिलहाल 14 हजार हेक्टेयर की रोपाई की जा चुकी है। जबकि ज्वार और बाजरा की फसल 6 हजार हेक्टेयर के आसपास है।

जुलाई का महीना शुरू होने के बाद से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 4 जुलाई को 29.2 एमएम बारिश हुई और 7 जुलाई को 61.20 एमएम व 9 जुलाई की शाम से 10 जुलाई की सुबह 8 बजे तक 54 एमएम और 14 जुलाई की शाम 5.80 एमएम बारिश हुई थी। ऐसे में इस माह में 150.24 एमएम बारिश हो चुकी है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक का कहना है कि यह बारिश ज्वार समेत अन्य फसलों के लिए भी फायदेमंद है। धान की रोपाई का कार्य चल रहा है ऐसे में धान रोपाई कार्य में भी यह बारिश फायदेमंद ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के गांव नूना माजरा के किसान रणबीर सिंह, मांडोठी के सत्येंद्र सिंह, महेश कुमार, आसौदा के किसान श्रीकिशन व बामड़ोली के किसान सुखबीर का कहना है कि जून के महीने में धान की रोपाई शुरू हो जाती है और जुलाई के अंत तक होती है। इस दौरान तेज बारिश होती है तो किसानों को काफी फायदा होता है। अन्यथा उन्हें सिंचाई पर निर्भर रहना पड़ता है। ट्यूबवेल से खेतों में फसलों में सिंचाई करने पर किसानों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इसलिए किसान बारिश की उम्मीद में बैठे रहते हैं।
फोटो 51 : बहादुरगढ़ में धान की रोपाई में जुटे श्रमिक। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें