15jjrp14- झज्जर। सिलाई का प्रशिक्षण लेती महिलाएं। संवाद
प्रशिक्षण के बाद पीएनबी की तरफ से स्वरोजगार के लिए दिलवाया जाता हैं लोन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-14
झज्जर। जिले में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से महिलाओं अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के प्रदान किए जाते हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद स्वरोजगार के लिए लोन भी दिलाया जाता है।
जिले में वर्ष 2009 में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से लगातार पीएनबी की तरफ से लोगों को अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। पीएनबी की तरफ से पुरुष व महिलाओं दोनों को प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन प्रशिक्षण में 85 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहती है। पीएनबी की तरफ से अब तक 10475 पुरुष व महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं 6600 पुरुष व महिला अपना स्वरोजगार का काम कर रहे है। इसमें से 2575 लोगों पुरुष व महिलाओं को बैंक की तरफ से लोन भी दिलाया गया है। इसके अलावा 4075 पुरुष व महिला ने खुद के रुपयों से स्वरोजगार का काम शुरु किया है। 18 से लेकर 45 वर्ष तक के पुरुष व महिला पीएनबी में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।
वर्जन
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से पुरुष व महिलाओं को अलग-अलग कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक 10475 पुरुष व महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं 6600 पुरुष व महिलाओंं को अपना स्वरोजगार का काम कर रहे है, इसमें से 2575 पुरुष व महिलाओं को बैंक की तरफ से लोन दिलाया गया है।
उमेश भुक्कर, निदेशक, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर