बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव पलड़ा से गुजर रही जेएलएन नहर में अपने साथियों के साथ नहाने गया गांव एमपी माजरा का छात्र सूर्यदीप तेज बहाव के चलते नहर में डूब गया।
गांव एमपी माजरा निवासी सूर्यदीप अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जेएलएन में करीब 2 बजे नहाने के गया था। जब वह नहर में नहा रहे थे तो तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप पानी में बह गया। सूर्यदीप ने इसी वर्ष 12 कक्षा पास की है। सूचना पर बेरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ जेएलएन नहर पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि जेएलएन में छात्र का शव डूबने के बाद परिजन व ग्रामीण जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचे और नहर में पानी कम करवाने की कही। जिला उपायुक्त ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया और गोताखोरों की टीम भी बुलवाई। बेरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गांव पलड़ा से गुजर रही जेएलएन में गांव एमपी माजरा के करीब 20 वर्षीय छात्र के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है और शव को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।